Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

यूपी में अनोखा पति! पत्नी की उसके प्रेमी से शादी करवाई


उत्तर प्रदेश के सीतापुर से रिश्तों का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी चर्चा हर जुबान पर है। जहां वैवाहिक विवाद अक्सर थानों, मुकदमों और कलह तक पहुंचते हैं, वहीं यहां एक पति ने अपनी पत्नी की खुशी के लिए 17 साल पुराना वैवाहिक रिश्ता बिना किसी विवाद के खत्म कर दिया।

पत्नी ने फेसबुक पर बने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई, तो पति ने न केवल रजामंदी दी, बल्कि कानूनी कागजी कार्रवाई कराकर खुद पत्नी को गाड़ी में बैठाकर दिल्ली रवाना किया। मामला सीतापुर की मिश्रिख तहसील क्षेत्र का है।

12 मार्च 2009 को विपिन भार्गव की शादी रेखा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। 17 साल का लंबा दांपत्य जीवन, घर-गृहस्थी और दो बेटों की परवरिश के साथ सब कुछ सामान्य चल रहा था। लेकिन कुछ समय पहले इस रिश्ते में एक नया मोड़ आया।

रेखा की जान-पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के जरिए अंबेडकर नगर निवासी राहुल कुमार उपाध्याय से हुई। धीरे-धीरे ऑनलाइन बातचीत प्यार में बदल गई और दोनों ने साथ जीने-मरने का फैसला कर लिया।

करीब 22 दिन पहले रेखा अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों की तलाश नाकाम रहने पर पति विपिन ने पुलिस में गुमशुदगी भी दर्ज कराई। जब रेखा वापस लौटी, तो उसने साफ शब्दों में राहुल के साथ ही अपनी जिंदगी बिताने का इरादा जाहिर किया।

विपिन ने किसी विवाद, हंगामे या जबरदस्ती के बजाय पत्नी के फैसले को स्वीकार किया। शनिवार शाम मिश्रिख तहसील परिसर में दोनों पक्षों की मौजूदगी में आवश्यक कानूनी और कागजी औपचारिकताएं पूरी की गईं।

इसके बाद तहसील के पास स्थित हनुमान मंदिर के सामने रेखा और राहुल ने एक-दूसरे को माला पहनाई। खुद पति विपिन ने आगे बढ़कर पत्नी को गाड़ी में बैठाया और दिल्ली के लिए विदा किया। विदाई के वक्त विपिन ने कहा कि अब उसका रेखा से कोई वास्ता नहीं है और उसने दोनों के खुशहाल जीवन की कामना की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |