बेटी सारा तेंदुलकर के बर्थडे पर भावुक हुए सचिन, बोले-एक वक्त था कि जब मैं आपको रास्ते दिखाया करता था
October 12, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर आज यानी 12 अक्टूबर (सोमवार) को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं. सारा को फैंस उनके बर्थडे पर बधाई दे रहे हैं. लेकिन उनके लिए सबसे स्पेशल विश पिता सचिन तेंदुलकर का रहा. दिग्गज तेंदुलकर ने बर्थडे पर सारा के लिए भावुक पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि एक वक्त था कि जब मैं आपको रास्ते दिखाया करता था.
सचिन की पोस्ट पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं. कमेंट्स सारा को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. इस खबर को लिखे जाने से करीब 5 घंटे पहले इंस्टाग्राम पर शेयर की गई पोस्ट पर 8 लाख के करीब लाइक आ चुके हैं. इसके अलावा तमाम लोग कमेंट भी कर चुके हैं.
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अपनी और सारा की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की. तस्वीर में सारा मराठी गेटअप में नजर आ रही हैं, जबकि सचिन ने कुर्ता पहना हुआ है. पोस्ट को कैप्शन देते हुए तेंदुलकर ने लिखा, "एक वक्त था कि जब मैं आपको रास्ता दिखाया करता था. अब, अक्सर ऐसा नहीं होता है, मैं यह देखकर खुश हो जाता हूं कि जहां आप जाना पसंद करती हैं. हैप्पी बर्थडे सारा. लव यू."
सचिन के शब्दों को डिकोड किया जाए तो उनके कहने का मतलब है कि अब उन्हें इस बात से गर्व होता है कि सारा अपनी जिंदगी के ज्यादातर फैसले खुद से ही लेती हैं.
सारा तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपनी जिंदगी से जुड़ी तमाम चीजें शेयर करती हैं. फैंस भी उन्हें खूब पसंद करते हैं. इंस्टाग्राम पर सारा को 9.8 मिलियन यानी 98 लाख लोग फॉलो करते हैं. वह अपने चाहने वालों के लिए तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं.
