'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का दिवाली एपिसोड होगा खास
October 28, 2026
कपिल शर्मा के कॉमेडी चैट शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के आने वाले एपिसोड में शाहिद कपूर, मीरा राजपूत और ईशान खट्टर नजर आने वाले हैं। दिवाली के इस खास अपकमिंग एपिसोड में फैमिली ड्रामा, रोमांस और मस्ती का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा। बुधवार को नेटफ्लिक्स इंडिया ने इस एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें दर्शकों को इस मजेदार बातचीत की एक झलक देखने को मिलेगी। खास बात यह है कि मीरा पहली बार किसी टीवी शो में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा के शो का यह नया प्रोमो यूजर्स को बहुत पसंद आ रहा है।
शाहिद कपूर और ईशान खट्टर ने एक शानदार एंट्री की और हिट गाना 'झिंगाट' पर एक साथ धांसू डांस किया। सोफे पर शाहिद के बगल में बैठते हुए मीरा ने बताया कि यह उनका पहला टीवी अपीयरेंस है। शाहिद ने बताया कि उनकी फिल्म 'उड़ता पंजाब' को देखकर मीरा का रिएक्शन बहुत मजेदार था। इस फिल्म में शाहिद ने एक ऐसे रॉकस्टार का रोल निभाया था, जो ड्रग्स की लत के कारण बहुत बुरी स्थिति में फंस जाता है। फिल्म शुरू होने से पहले मीरा एक्टर शाहिद के बगल में बैठी थीं, लेकिन फिल्म खत्म होने तक वह उनसे काफी दूर खिसक गई थीं। इस पर कपिल ने मजाक करते हुए कहा कि अगर उन्होंने 'कबीर सिंह' दिखाई होती तो मीरा शायद वहां से भाग ही जातीं।
इसके बाद मीरा ने बताया कि शाहिद बच्चों (मीशा और जैन) को बहुत लाड़-प्यार करते हैं और उन्हें काफी बिगाड़ देते हैं, लेकिन ऐसा वे किसी बुरे इरादे से नहीं करते। जब कपिल ने मीरा से पूछा कि शाहिद की कौन सी आदत उन्हें सबसे ज्यादा परेशान करती है तो मीरा ने एकदम गंभीर चेहरा बनाकर पूछा- 'सिर्फ एक?' यह सुनकर शाहिद हैरान रह गए, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं कहा, जिससे वहां मौजूद दर्शक हंस पड़े। यह एपिसोड 31 अक्टूबर को रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

शाहिद को आखिरी बार विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित फिल्म 'ओ रोमियो' में देखा गया था। इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी और नाना पाटेकर भी शामिल थे।