Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जाह्नवी-खुशी के BFF ओरी बने 'हस्तर', हैलोवीन में दिखाया बड़ा ही डरावना लुक


जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर जैसे बॉलीवुड स्टारकिड्स के दोस्त और इंफ्लूएंसर ओरहान अवत्रमणि उर्फ ओरी अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। ओरी सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो-फोटोज पोस्ट करते रहते हैं, जिसकी देखते ही देखते चर्चा शुरू हो जाती है। पिछले दिनों ओरी ने ईशा अंबानी के जन्मदिन पर एक एआई वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों 'कुछ कुछ होता है' के आइकॉनिक सॉन्ग 'ये लड़का है दीवाना' पर थिरकते नजर आए। अब ओरी अपने हैलोवीन लुक को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक हैलोवीन पार्टी में शिरकत की, जहां वह 2018 की हॉरर-थ्रिलर 'तुम्बाड' के डरावने खलनायक 'हस्तर' बने नजर आए। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ओरी को देखकर पहली नजर में पहचानना भी मुश्किल है।

हर साल बॉलीवुड की चर्चित हस्तियां हैलोवीन पर डरावने लुक्स में पार्टी एंजॉय करती हैं। कोई वैम्पायर बनता है, कोई जॉम्बी तो कोई जोकर। भूतों के गेटअप चुनकर सभी साथ में पार्टी करते हैं। लेकिन, ओरी ने इन तमाम गेटअप्स को छोड़कर भारतीय सिनेमा और लोककथाओं के सबसे खौफनाक विलेन 'हस्तर' को चुना। हैलोवीन पार्टी में ओरी 2018 की कल्ट हॉरर फिल्म 'तुम्बाड' के लालची देवता 'हस्तर' बनकर पहुंचे। उनका ये गेटअप डरावना होने के साथ-साथ बेहद सटीक भी था। सोशल मीडिया पर ओरी का ये लुक अब जंगल में आग की तरह फैल चुका है।

'हस्तर' बनने के लिए ओरी ने पूरे शरीर को लाल रंग से रंगा था, जो बिलकुल हस्तर की याद दिलाता है। इसी के साथ उन्होंने हस्तर की ही तरह सिर पर ताज, हाथ में वांकी और लुंगी पहनी थी। आंखों के नीचे गहरा काला रंग लगाया था, जिससे की उनका चेहरा पूरी तरह डरावना लग सके। हाथों और पैरों की उंगलियों पर उन्होंने लंबे नाखून लगा रखे थे और जब वह घर से बाहर आए तो उन्हें देखकर हर कोई हैरान रह गया। उनके हाथ में एक मोबाइल भी था, जिस पर वुडू डॉल वाला मोबाइल केस लगा था। कुल मिलाकर उनका लुक हस्तर के खौफनाक किरदार को जीवंत कर रहा था।

जैसे ही ओरी बाहर आए, उन्हें देखकर पैपराजी उनसे मजाकिया अंदाज में सवाल करने लगे और ओरी ने भी अपने चिर-परिचित अंदाज में पैपराजी से बातचीत की। वह पैप्स से पूछते हैं कि वह मोटे दिख रहे हैं या पतले, इस पर एक ने जवाब दिया 'आप मीडियम दिख रहे हैं... मीडियम हॉरर।' ये सुनकर सभी हंसने लगे। इसके बाद ओरी कैमरे की तरफ देखते हैं और तुम्बाड का आइकॉनिक डायलॉग बोलते हैं- 'सो जाओ, वरना हस्तर आ जाएगा।' ओरी का ये लुक अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग जमकर उनके अंदाज की तारीफ कर रहे हैं

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |