Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: 250 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण, 18 नेत्र ऑपरेशन के लिए चिन्हित


संग्रामपुर/अमेठी। शुक्रवार को विकासखंड संग्रामपुर के भावलपुर न्याय  पंचायत के तहत मौहरिआ में सती महारानी जन कल्याण ट्रस्ट द्वारा स्वास्थ्य -जन  समस्या  समाधान कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में लगभग 500 लोग पहुंचे जिसमें 250 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया नेत्र परिक्षण मोतियाबिंद,ब्लड प्रेशर बुखार जुकाम आदि बीमारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया कैंप में बिजली विभाग अधिकारियों ने अपना स्टाल  लगाया जिसमें लगभग रू 52 000 बिजली बिल भी जमा किया गया। बिजली मीटर को लेकर आई  समस्याओं का समाधान भी किया गया। स्वास्थ्य कैंप में 11 परिवारों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने के लिए आयुष्मान कार्ड भी दो बनाया गया। दो वृद्धा पेंशन संबंधित समस्याओं का निस्तारण भी किया गया।  सती महारानी जन कल्याण ट्रस्ट की ट्रस्टी युवरानी  शम्भवी सिंह ने बताया कि अमेठी रियासत के पूर्वजों में मिली विरासत   जनसेवा को लेकर  पूर्व विधायक महारानी गरिमा सिंह द्वारा सती महारानी जन कल्याण ट्रस्ट की स्थापना की गई थी उन्हीं के मार्गदर्शन में  ट्रस्ट के तहत गांव गांव में स्वास्थ्य कैंप व समाधान कैंप लगाकर जनता की सेवा की जा रही है इसी क्रम में आज संग्रामपुर क्षेत्र के भावलपुर महुअरिया मे कैंप लगाकर नेत्र स्वास्थ्य परीक्षण शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण ब्लड प्रेशर आदि का  स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मेले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संग्रामपुर की स्वास्थ्य टीम, ब्लॉक क समाज कल्याण विभाग, बिजली विभाग उपस्थित होकर लोगों को सुविधा मुहैया कराए। इस कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व विधायक महारानी गरिमा  सिंह के पुत्र युवराज अनन्त  विक्रम सिंह ने दीप प्रज्वलित करके की। कार्यक्रम में अखंड प्रताप सिंह खौपुर बुजुर्ग, गौरव सिंह गुलालगढ़, अंकित सिंह बड़गांव, विकास सिंह रामगढ़, सोनू तिवारी भावलपुर, आदि लोग शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |