Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

चेन्नई में TVK नेता की बीच सड़क पर हत्या, 6 लोगों के गैंग ने किया हमला


तमिलनाडु के चेन्नई में एक शख्स की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक मृतक ने हाल ही में सत्ताधारी TVK पार्टी पार्टी ज्वाइन की थी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि छह लोगों के गैंग ने कन्नन पर हमला कर दिया। पूरी घटना चेन्नई के वन्ननदुरई इलाके की है। वहीं कन्नन की हत्या के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पांच संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। कन्नन का भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

दरअसल, चेन्नई के बेसंत नगर इलाके में शनिवार रात को एक गैंग ने कन्नन नाम के एक व्यक्ति की बर्बरता से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक कन्नन हाल ही में TVK पार्टी में शामिल हुए थे। कल रात वन्ननदुरई इलाके में उनकी हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक गैंग में शामिल 6 लोगों ने कन्नन पर उस वक्त हमला किया, जब वे अपने घर से निकलकर रामास्वामी एवेन्यू में मौजूद अपने दफ्तर की ओर जा रहे थे। इस गैंग ने धारदार हथियारों से कन्नन पर कई वार किए, जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ये क्रूर वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।

सूचना मिलने पर शास्त्री नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कन्नन का शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। हत्यारों को पकड़ने के लिए पांच विशेष टीमें बनाई गई हैं। घटनास्थल के आस-पास लगे CCTV कैमरों की फुटेज के आधार पर दोषियों की पहचान करने की कोशिशें तुरंत शुरू कर दी गईं। खबरों के अनुसार,पांच लोगों से फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है। कन्नन की पृष्ठभूमि आपराधिक रही है। 8 साल पहले इसी इलाके के शिवा और वेलु की हत्या का एक मामला कन्नन के खिलाफ चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |