Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में भगवान विश्वकर्मा जयंती पर संगोष्ठी आयोजित।

सोनभद्र, 17 सितम्बर 2026। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा जयंती श्रद्धा एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में भगवान विश्वकर्मा के जीवन, योगदान और शिल्पकला के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार, निर्माणकर्ता तथा विश्व का प्रथम वास्तुकार, यंत्रकार और शिल्पी माना जाता है। उन्होंने कहा कि पुराणों में भगवान विश्वकर्मा का उल्लेख महान सृजनकर्ता के रूप में किया गया है, जिन्होंने दिव्य भवनों, रथों और विभिन्न स्थापत्य संरचनाओं का निर्माण किया। भारतीय संस्कृति में उन्हें प्रथम इंजीनियर के रूप में भी सम्मान प्राप्त है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान विश्वकर्मा जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित किया गया था तथा विश्वकर्मा समाज के सम्मान और उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की गई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विश्वकर्मा जयंती से संबंधित पूर्व की व्यवस्थाओं और सुविधाओं को समाप्त कर दिया गया है।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, राजेश विश्वकर्मा, संजय यादव, पूर्व प्रमुख अशोक पटेल, दयाराम मौर्य, त्रिपुरारी गौड़, अनिल प्रधान, विनीत सरोज, हिदायत उल्ला खान, दीपक केसरी, निर्मल, विवेक सिंह पटेल, लल्लू भारती, अभय यादव, प्रमोद, पीयूष यादव, कन्हैया लाल विश्वकर्मा, मनोज विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में भगवान विश्वकर्मा के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज में शिल्पकारों एवं श्रमिकों के सम्मान को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |