Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में रेफरी बने रेणुकूट के रवि सिंह।

रेणुकूट/सोनभद्र। हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट में कार्यरत अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी रवि सिंह का चयन सीबीएसई नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में नेशनल रेफरी के रूप में हुआ है। यह प्रतियोगिता 19 से 24 सितंबर 2026 तक हरियाणा के पानीपत स्थित बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल, जटल में आयोजित होगी।
रेणुकूट निवासी रवि सिंह, स्वर्गीय महामाया प्रसाद सिंह के पुत्र हैं और हिण्डालको के बॉयलर को-जनरेशन विभाग में कार्यरत हैं। खेल जगत में उनकी पहचान एक सफल अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी के रूप में है। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक हासिल कर देश, जनपद सोनभद्र और हिण्डालको का नाम गौरवान्वित किया है। इसके अलावा वे कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
रवि सिंह नेशनल रेफरी होने के साथ-साथ एनआईएस कोच एवं चौथी डान ब्लैक बेल्ट भी हैं। वे ताइक्वांडो खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के साथ विद्यालयों में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी प्रदान करते हैं। खिलाड़ी के रूप में उल्लेखनीय उपलब्धियों के बाद सीबीएसई नेशनल चैंपियनशिप में नेशनल रेफरी के रूप में उनका चयन उनके खेल अनुभव और दक्षता का प्रमाण माना जा रहा है।
उनकी इस उपलब्धि पर हिण्डालको रेणुकूट, खेल प्रेमियों तथा जनपद के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |