अमेठीः अधिवक्ताओं ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
September 17, 2026
अमेठी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर तहसील के वरिष्ठ एवं सम्मानित अधिवक्ताओं को जिला कार्य समिति सदस्य पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय कुमार तिवारी ने मुंह मीठा कराकर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामनाएं प्रेषित की गईं।ईश्वर से प्रार्थना है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें तथा राष्ट्रसेवा के अपने संकल्प के साथ देश को निरंतर नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए ऊर्जा एवं सामर्थ्य प्राप्त करते रहें। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश सिंह सदाशिव पांडे शिव मूर्ति तिवारी ओम प्रकाश मिश्रागिरजा शंकर शुक्ला राकेश पांडे देव प्रकाश पांडे सौरभ सिंह अंकित सिंह राम जग तिवारी आदि अधिवक्ताउपस्थित रहें।
