Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: अर्धवार्षिक निरीक्षण में जिलाधिकारी ने जिला कोषागार की व्यवस्थाओं का लिया जायजा


उत्तराखड । जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने बुधवार को जिला कोषागार का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कोषागार में सुरक्षित बहुमूल्य सामग्रियों, महत्वपूर्ण पंजिकाओं एवं आवश्यक अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जिलाधिकारी ने कोषागार के एक-तालक एवं दो-तालक अनुभागों में सुरक्षित कीमती वस्तुओं का अवलोकन किया। उन्होंने पैडलॉक पंजिका, स्टाम्प पंजिका सहित अन्य महत्वपूर्ण पंजिकाओं एवं अभिलेखों की अद्यतन स्थिति की भी जांच की। इस दौरान सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई।

इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी कन्हैया लाल सरकी, कोषाधिकारी आकाश रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |