Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा और समर्पण के विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए! रक्तदान व फल वितरण कर दी गई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की शुभकामनाएं


लखीमपुर खीरी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के जन्मदिन के शुभ अवसर पर  जनपद खीरी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा श्सेवा संकल्प अभियानश् के तहत सेवा और समर्पण के विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान जिले में विशाल रक्तदान शिविर लगाए गए और अस्पतालों में प्रसूताओं को फल वितरित कर प्रधानमंत्री जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई। जनप्रतिनिधियों व युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता के नेतृत्व एवं स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, लखीमपुर खीरी के समन्वय से मेडिकल कॉलेज व संबद्ध जिला चिकित्सालय मोतीपुर (ओयल) में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी नीरज वर्मा, सदर विधायक योगेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, महामंत्री आशु मिश्रा और युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकास शुक्ला ने अपनी विशेष उपस्थिति दर्ज कराई।इन अतिथियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता, प्रधानाचार्य डॉ वाणी गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (ब्डै), नोडल अधिकारी (त्ब्भ्) व अन्य वरिष्ठ नागरिकों के साथ मिलकर अस्पताल में भर्ती सभी प्रसूताओं को फल वितरित किए। इस दौरान नवजात शिशुओं व माताओं के स्वस्थ जीवन की कामना की गई तथा  प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएं अर्पित की गईं। सशस्त्र सीमा सुरक्षा बल (ैैठ) मिदनिया गढ़ी में भी एक विशेष रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। यहां मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रमोद वर्मा व डॉ. प्रमोद रावत ने एसएसबी के कमांडेंट के साथ मिलकर शिविर का जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदान कर रहे एसएसबी जवानों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की। इसी दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एसएसबी मजरा फार्म में पूरे विधि-विधान से आयोजित श्विश्वकर्मा पूजाश् में भी सहभागिता की।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |