प्रतापगढः ब्लाक स्तरीय खेलकूद ट्रायल प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का दिखा दमखम
September 16, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। स्थानीय लालगंज विकास खण्ड लालगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय केशवपुर में बुधवार को ब्लाक स्तरीय खेलकूद ट्रायल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी रविशंकर उपाध्याय ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। ट्रायल प्रतियोगिता में उच्च संवर्ग में कंपोजिट स्कूल तारापुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय केशवपुर, समापुर, गौखाड़ी हुलासगढ़, भदारीकला, कलापुर, पूरे तिलकराम की टीमों ने स्पर्धा में रोमांचक प्रदर्शन किया। वहीं प्राथमिक संवर्ग में मांदीपुर, बछवल, रामगढ़ खास की टीमों का प्रदर्शन दमखम में दिखा। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष मिश्र विशिष्ट अतिथि रहें। समारोह का संचालन गिरिजानन्द कनौजिया ने किया। इस मौके पर शिक्षक राजेश वर्मा, देवेन्द्र कुमार, औसफ हुसैन, अशोक मिश्र, संजय कुमार, दिनेश पाण्डेय, परितोष ओझा, उदयराज पाण्डेय, सचिन पाण्डेय, मुकेश सरोज, दिनेश सरोज, सुशील सरोज, शारदा प्रसाद, नीलम पाण्डेय, सुनील चैहान आदि शिक्षक रहे।
