अहरौरा/मिर्जापुर। स्थानीय जय हिन्द विद्या मंदिर इंटर कालेज में कक्षा 12 में कला वर्ग के छात्र अब्दुल कुरैशी के व्यवहार से आजिज प्रधानाचार्य ने पहले समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र नहीं सुधरा तो उसका 7 सितंबर को नाम काट कर टी सी रजिस्ट्री कर दिया इसके बाद भी वह विद्यालय आता रहा और अध्यापकों को धमकी देने लगा तो उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष सोनकर ने बताया की क्षेत्र के रामपुर ढबई गांव निवासी अब्दुल कुरैशी कक्षा 9 से ही जयहिन्द इंटर कालेज में पढ़ रहा था लेकिन उसकी गतिविधि ठीक नहीं थी उसको बार समझाया जाता था।
वर्तमान में कक्षा 12 में कला वर्ग का छात्र था लेकिन कभी भी स्कूल ड्रेस में नहीं आता था अपनी क्लास में न बैठकर साइंस के क्लास में जाकर बैठता था जिसमें लड़कियां बैठती थी है।
प्रतिदिन अनुशासन हीनता करता था समझाने पर मारपीट करने को तैयार हो जाता था और चाकू मारने की धमकी देता था।जिससे अजीज आकर प्रिंसपल ने उसका नाम काट कर टी सी रजिस्ट्री से उसके घर भेज दिया। प्रिंसपल ने बताया की नाम काटने के बाद भी स्कूल आकर बच्चों से शरारत करता था और चाकू मारने की धमकी देने लगा था जिससे अजीज आकर अभियोग दर्ज कराई गई है।
इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की प्रधानाचार्य की तहरीर पर मारपीट की धमकी देने का अभियोग पंजीकृत कर मामले की जांच की जा रही है।
