Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

उत्तराखड: खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में औद्योगिक इकाइयों, ढाबों, रेस्टोरेंट और डेयरियों का किया सघन निरीक्षण! खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे गए, स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश


हरिद्वार। आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में आज सहायक आयुक्तध्अभिहित अधिकारी महिमानन्द जोशी के नेतृत्व में खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, हरिद्वार की टीम द्वारा नगर निगम क्षेत्र में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र टम्टा ने औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार तथा खड़खड़ी एवं भीमगोड़ा क्षेत्र के खाद्य इकाइयों, रेस्टोरेंट, डेयरियों एवं ढाबों तथा अन्य निर्माण इकाइयों का आकस्मिक औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए।

वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र टम्टा ने निरीक्षण के दौरान खड़खड़ी स्थित एक ढाबा ध्रेस्सेटोरेंट  से पकी हुई दाल का नमूना तथा, एक अन्य ग्राहक की शिकायत के आधार पर गुसाई गली भीमगोड़ा स्थित एक डेयरी से खुले दूध का नमूना जांच हेतु लिया गया साथ ही औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक पैकेजिंग फर्म का भी आकस्मिक निरीक्षण कर शहद का नमूना जांच हेतु लिया गया।

निरीक्षण के दौरान ढाबों एवं रेस्टोरेंट संचालकों को खाद्य सामग्री के रखरखाव, साफ-सफाई तथा स्वच्छता मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए गए। खाद्य संरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |