Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बलियाः बाढ़ के पानी में नहाना पड़ा भारी, दो किशोरों की डूबने से मौत! टेकार पुलिया के पास चार युवक डूबे, दो को ग्रामीणों ने बचायाय एनडीआरएफ ने दो शव बरामद किए


बलिया। दुबहर थाना क्षेत्र के टेकार पुलिया स्थित मां काली मंदिर के पास रविवार को बाढ़ के पानी में स्नान करना दो किशोरों के लिए जानलेवा साबित हुआ। स्नान के दौरान चार युवक गहरे पानी में डूबने लगे। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दो युवकों को बचा लिया, जबकि दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों के शव बरामद किए।

मृतकों की पहचान रघुनाथपुर निवासी अभिषेक गौड़ (16) पुत्र अजय शंकर और अनीस अंसारी (17) पुत्र चुन्नू अंसारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा।

जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर गांव निवासी पांच दोस्त रविवार को दो बाइक से दुबहर-बलिया बंधे पर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाले मार्ग पर टेकार पुलिया स्थित मां काली मंदिर, माधोमठ के पास पहुंचे थे। वहां बाइक खड़ी करने के बाद चार दोस्त बाढ़ के पानी में स्नान करने लगे, जबकि पांचवां दोस्त बाहर खड़ा था।

स्नान के दौरान अचानक चारों युवक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बाहर खड़े दोस्त के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने प्रयास कर दो युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि अभिषेक गौड़ और अनीस अंसारी पानी में समा गए।

सूचना मिलते ही दुबहर थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू कराया। कुछ ही देर में एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों किशोरों के शव पानी से बाहर निकाले।

पुलिस ने दोनों शवों की शिनाख्त के बाद आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के बाद से रघुनाथपुर गांव में मातम पसरा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |