Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

41 की उम्र में दूसरी बार मां बनने वाली हैं माहिरा खान


पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने घोषणा की है कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। 41 साल की एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी सी तस्वीर के साथ यह खुशखबरी शेयर की, जिसमें वह अपना बेबी बंप दिखाती नजर आ रही हैं। व्हाइट कलर के लूज गाउन में माहिरा ने अपनी जिंदगी के इस नए पड़ाव की झलक दिखाते हुए बहुत सादगी से यह गुड न्यूज दी है। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब एक्ट्रेस काफी व्यस्त हैं और टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपना जलवा बिखेर रही हैं। माहिरा फेस्टिवल के 'कम्युनिटी इम्पैक्ट' प्रोग्रामिंग का हिस्सा रही हैं और सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया है।

माहिरा खान ने अपने इंटरनेशनल अपीयरेंस के दौरान फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर करने के लिए एक क्यूट सा पोस्ट का सहारा लिया। माहिरा की प्रेग्नेंसी की घोषणा किसी बड़े फोटोशूट या ग्रैंड सेटअप के साथ नहीं की गई। तस्वीर में वह व्हाइट कलर के लूज, फुल-स्लीव गाउन पहने हुए दिख रही हैं जो उनके बेबी बंप को कवर कर रहा है। कैमरे के लिए पोज देते हुए उन्होंने अपना एक हाथ पेट पर रखा है और उनका स्टाइल व ओवरऑल लुक काफी सिंपल है। एक्ट्रेस माहिरा खान ने तस्वीर के साथ लिखा, 'हम प्लान बनाते हैं और फिर अल्लाह का प्लान होता है।'

एक्ट्रेस माहिरा खान की प्रेग्नेंसी की खबर बिजनेसमैन सलीम करीम से शादी के लगभग तीन साल बाद आई है। इस कपल ने अक्टूबर 2023 में एक प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में शादी की थी। माहिरा खान और सलीम करीम का यह पहला बच्चा है। हालांकि, माहिरा की यह दूसरी प्रेग्नेंसी है। एक्ट्रेस पहले से ही 17 साल के बेटे अजलान की मां हैं, जो उनके पहले पति अली अस्करी से है।

माहिरा पाकिस्तान की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक है। उन्होंने टेलीविजन और फिल्मों में अपना करियर बनाया है। वह पाकिस्तानी ड्रामों से काफी लोकप्रिय हुई। 'हमसफर' उन प्रोजेक्ट्स में से एक था, जिसने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। बाद में वह कई लोकप्रिय शो और फिल्मों में नजर आई, जिनमें 'शहर-ए-जात', 'सदके तुम्हारे', 'बिन रोये' और 'सुपरस्टार' शामिल हैं। 2017 में 'रईस' फिल्म से माहिरा खान ने बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान थे। माहिरा ने पाकिस्तानी सिनेमा में काम करना जारी रखा और कई बड़े इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनी। उसकी सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली फिल्मों में से एक 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' रही, जो भारत में रिलीज नहीं हुई थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |