Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

'बिग बॉस 20' में मनोज तिवारी की बेटी की हुई एंट्री, सलमान खान ने ऋति को दी खास सलाह


सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर 6 सितंबर की शाम को होगा। शो से पहले मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें सीजन 4 के कंटेस्टेंट रहे एक्टर-नेता मनोज तिवारी नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस बार वह कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने के लिए नहीं आए हैं। एक्टर की जगह उनकी बेटी, म्यूजिशियन ऋति तिवारी शो का हिस्सा होंगी। सोशल मीडिया पर सलमान खान और मनोज तिवारी की बेटी का एक मजेदार प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसमें सुपरस्टार ऋति को एक सलाह देते नजर आ रहे हैं।

बिग बॉस सीजन 20 के नए प्रोमो से पता चलता है कि ऋति इस शो में कंटेस्टेंट्स के तौर पर नजर आने वाली हैं। प्रोमो की शुरुआत मनोज के स्टेज पर गाना गाते हुए, आने से होती है और सलमान उनसे मजाक करते हैं कि क्या वह फिर से शो में आना चाहते हैं। हालांकि, एक्टर-नेता कहते हैं कि वह सिर्फ अपनी बेटी ऋति को छोड़ने आए हैं। इसके बाद म्यूजिशियन ऋति स्टेज पर आती हैं और परफॉर्मेंस देती हैं।

सलमान उन्हें सलाह देते हैं, 'घर के अंदर, अंडों को लेकर कभी लड़ाई मत करना। ये बाप पर मत जाना' इस पर मनोज तिवारी की बेटी ने भी कहा, 'मेरे बाप पर आना नहीं' जिस पर मनोज मुस्कुराते हुए अपना चेहरा छिपा लेते हैं। जवाब में ऋति भी अपने पिता से जुड़ा एक मजाक करती हैं, जिससे उनके पिता और सलमान दोनों हंस पड़ते हैं। प्रोमो शेयर करते हुए, मेकर्स ने कैप्शन में लिखा कि 'तिवारी की विरासत को आगे बढ़ाने बिग बॉस में आ रही हैं @rhititivari'

सलमान खान प्रोमो में 'बिग बॉस 4' में मनोज और डॉली बिंद्रा के बीच अंडों को लेकर हुई उस चर्चित लड़ाई का जिक्र करते हैं। जब मनोज नाश्ते में आमलेट खाना चाहते थे, जबकि डॉली चाहती थीं कि वह पहले बचा हुआ खाना खत्म करें और इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। तब मनोज ने कहा, 'किचन किसी के बाप का नहीं है' और डॉली ने जवाब दिया, 'बाप पर मत बोलना'। ये पल आज भी सभी को याद है।

बिग बॉस सीजन 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे होगा। मेकर्स शो के कंटेस्टेंट्स की झलक दिखाने के लिए प्रोमो जारी कर रहे हैं। इनमें से एक नाम बादशाह की अलग हो चुकीं पत्नी ईशा रिखी का हो सकता है। फैसल खान (आमिर खान के भाई), करण वाही की एक्स-गर्लफ्रेंड उदिति सिंह, कुशल तंवर, काजी तौकीर, यंग डीएसए, रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती और खुशी दुबे जैसे नाम चर्चा में हैं। बॉक्सिंग की दिग्गज मैरी कॉम का नाम भी संभावित कंटेस्टेंट्स में लिया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |