Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: लोहरा गांव में सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से 8 वर्षीय बालक की मौत


सोनभद्र। जिले के सुकृत थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरा गांव में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 वर्षीय मासूम बालक की मौत हो गई। घटना वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर कमलकुंज ढाबे के समीप हुई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार लोहरा गांव निवासी विक्की (8 वर्ष) सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही सुकृत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने परिजनों से जानकारी जुटाने के साथ ही फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार हादसे के बाद भागे पिकअप वाहन की पहचान के लिए हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |