Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः यूको बैंक के कार्निवल में दिखी उद्यमिता और कृषि विकास की नई संभावनाएं


लखनऊ। यूको बैंक लखनऊ अंचल की ओर से एमएसएमई, रिटेल, रिसोर्स एवं कृषि कार्निवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमिता, कृषि विकास, रिटेल व्यापार और संसाधन प्रबंधन को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक अविनाश शुक्ला, मुख्य अतिथि पी.एस. ओझा और लखनऊ अंचल प्रमुख आशुतोष सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि ऐसे आयोजन उद्यमियों और किसानों को प्रोत्साहित करने के साथ क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा देते हैं।

मुख्य महाप्रबंधक अविनाश शुक्ला ने बैंक और ग्राहकों के बीच बेहतर संवाद को आवश्यक बताते हुए कहा कि कस्टमर कनेक्ट के लिए देशभर में द्विदिवसीय कार्निवल आयोजित किए जा रहे हैं। अंचल प्रमुख आशुतोष सिंह ने वित्तीय साक्षरता और कृषि नवाचार को आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

इस दौरान ग्राहकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को जाना गया। कार्यक्रम में करीब 49 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। साथ ही यूको बैंक लखनऊ अंचल की छमाही पत्रिका ‘यूको अवध संदेश’ का विमोचन मुख्य महाप्रबंधक ने किया। कार्यक्रम में बैंक के अधिकारी, कर्मचारी और सम्मानित ग्राहक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |