लखनऊ: इटौंजा में नीम का पेड़ गिरने से दो छात्राएं हुई चोटिल ! दोनों छात्राएं कोचिंग जा रही थीं, चार बिजली खंभे टूटे, आपूर्ति रही बाधित
August 24, 2026
लखनऊ। लखनऊ जिले के इटौंजा नगर पंचायत में सोमवार को एक नीम का पेड़ अचानक सड़क से गुजर रही दो छात्राओं पर गिर गया। जिसमें दोनों छात्राएं चोटिल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए इटौंजा समुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया, जहां मामूली उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। वहीं छात्राओं की पहचान मुस्कान 12 वर्ष और खुशी 18 वर्ष के रूप में हुई, ये दोनों उदवतपुर गांव निवासी थी, ललित की कोचिंग सेंटर में पढ़ने जा रही थीं। इसी दौरान पेड़ गिरने से छात्राएं चपेट में आ गईं और चोटिल हो गई। इस दौरान पेड़ गिरने से विद्युत लाइन के चार खंभे भी क्षतिग्रस्त होकर टूट गए, जिसके चलते क्षेत्र की बिजली आपूर्ति कई घंटों तक बाधित रही और लोगों को विद्युत संकट का सामना करना पड़ा। वहीं विद्युत विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त खंभों को हटाने तथा विद्युत व्यवस्था को बहाल करने का कार्य शुरू किया, हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए भीड़ जमा हो गई थी।
