सिंहपुर: दो नाबालिक प्रेमी युगल का कुएं में मिला शव
August 11, 2026
सिंहपुर/अमेठी। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा जगतपुर में दो प्रेमी युगल का शव एक सुनसान कुएं में मिला लाश को कुएं में मिलते ही सभी ग्रामीण इकट्ठा हो गए गांव में इस खबर को सुनते ही लोगों में कोहराम मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया क्षेत्र के जगतपुर गांव में कई दिनों से लापता दो प्रेमियों के शव गांव के बाहर सुनसान कुएं में देखे गए जिनकी पहचान सजादुल पुत्री मोहम्मद शफी 17वही लड़का उमेश कुमार पुत्र नन्हे 17 के रूप में की गई जगतपुर के ही दोनों जोड़े की पहचान बताई जा रहे हैं एक युवक हिन्दू बिरादरी का है वही लड़की की पहचान मुसलिम के रूप में हुई है प्यार का परवाना चढ़ाने के लिए दोनों ने साथ जीने और मरने का वचन को निभाते हुए कुएं में छलांग लगा दी लाश मिलने के बाद पुलिस ने युगल जोड़े को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं रो रो का पारिवारिक जनों का बुरा हाल है वही लडकी पक्ष की ओर से पारिवारिक जनों का कहना है 2 दिन पूर्व गुमशुदगी की प्राथमिकता दर्ज कराई गई थी वही ग्रामीणों का कहना है कि यह कदम उठाया गया हास्यास्पद है मगर होनी को कौन टाल सकता है वहीं लोगों को मानना है कि ऐसे कदम उठाने से समाज में माहौल का गलत संदेश जा रहा है क्योंकि दोनों प्रेमी युगल जोड़े नाबालिक अवस्था में पुष्टि हुई है।
