Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

प्रतापगढः होटल-रेस्टोरेंटों में खाद्य विभाग की छापेमारी, पनीर-दूध व आइसक्रीम समेत चार नमूने लिए


प्रतापगढ़। जिले में जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जनपद के विभिन्न होटल एवं रेस्टोरेंटों में सघन छापेमारी अभियान चलाया। सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-।। अभय कुमार सिंह के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने बुधवार को प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा की जांच की। अभियान के दौरान पनीर, दूध एवं आइसक्रीम के कुल चार नमूने संग्रहित कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।

खाद्य सचल दल ने नगर पालिका परिषद क्षेत्र के गोपालापुर के निकट स्थित प्रभाकर पैलेस सूर्या रेस्टोरेंट में छापामार कार्रवाई कर पनीर का एक नमूना जांच के लिए संग्रहित किया। इसके बाद जोगापुर स्थित बंधन रेस्टोरेंट से संदेह के आधार पर दूध का नमूना लिया गया। इसी क्रम में भंगवाचुंगी स्थित सागर रतना रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर संदेह के आधार पर पनीर का एक नमूना संग्रहित किया गया। वहीं, अम्बेडकर चैराहा स्थित ब्राउन बेकर्स एंड रेस्टोरेंट की जांच के दौरान वादीलाल ब्रांड की आइसक्रीम का एक नमूना लिया गया। सभी चारों नमूनों को जांच एवं विश्लेषण के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिया गया है। इसके अतिरिक्त खाद्य सचल दल द्वारा सगरा ढलान स्थित प्रतापगढ़िया एवं रेड रोज रेस्टोरेंट का भी निरीक्षण किया गया।  प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। छापामार अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन सिंह, संतोष कुमार दूबे, डॉ. यादव संजय कुमार नन्हकू, शहाब उद्दीन सिद्दीकी एवं डॉ. शमशुन नेहा सहित खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |