प्रतापगढः कार चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज
August 03, 2026
लालगंज/ प्रतापगढ़। कार की टक्कर से युवती की मौत को लेकर लालगंज पुलिस ने कार चालक के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के पयागीपुर निवासी विमलेश कुमार वर्मा पुत्र राम बहादुर वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती इक्तीस जुलाई को उसकी बेटी अन्नू 16 रायपुर तियांई्र पेट्रोल पम्प पर पेट्रोल लेने जा रही थी। सुबह करीब दस बजे पेट्रोल पम्प के समीप एक कार ने स्कूटी में टक्कर मार दिया। दुर्घटना मे अन्नू की अत्यधिक चोट लगने से मौत हो गयी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही एवं गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
.jpg)