प्रतापगढः जहरीला पदार्थ निगलने से विवाहिता की मौत, कोहराम
August 03, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। जहरीला पदार्थ निगलने से विवाहिता की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। लालगंज कोतवाली के जेवई गंगा बक्श का पुरवा निवासी सोनू की पत्नी अफसाना बानो 22 ने रविवार की रात जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसकी हालत बिगड़ती देख परिजन आनन फानन में उसे लालगंज ट्रामा सेंटर ले आये। प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर दशा मे चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां देर रात चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना घर पहुंची तब परिजनों मे कोहराम मच गया। सूचना पर लालगंज पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
.jpg)