Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

संग्रामपुर: संत रविदास कलश वंदन यात्रा पहुंची संग्रामपुर


संग्रामपुर/अमेठी। सोमवार को  संत शिरोमणि गुरु रविदास महराज की 650 वी जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी समरसता संकल्प अभियान के तहत वाराणसी स्थित जन्मस्थली सीर -गोर्धनपुर से लाई गई पवित्र मिट्टी युक्त कलश वंदन यात्रा समानता, मानवता, समरसता और भाईचारे का संदेश को जन-जन तक पहुंचाते क्षेत्र के चण्डेरिया -भावलपुर और सोनारी कनू होते अमेठी निकल गई।भाजपा पार्टी ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650 वी जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में कलश वंदन यात्रा निकाली है जो राष्ट्रव्यापी समरसता संकल्प अभियान है। यह कलश वंदन यात्रा आज मंडल संग्रामपुर में पहुंची जहां पर मंडल अध्यक्ष संग्रामपुर राजेश शुक्ला पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकेश यादव व महामंत्री आलोक तिवारी ने भव्य स्वागत किया यह यात्रा को चण्डेरिया के दलित बस्ती में  अनलजीत कोरी के घर पहुंची जहां कोरी समाज व महिलाओं भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कलश वंदन यात्रा निकालने के उद्देश्य को बताया कि संत रविदास जांति -पांति को नहीं मानते थे उन्हीं के बताए मार्ग पर चलने के लिए यह समानता, मानवता, समरसता और भाईचारे का संदेश भेजने वाली यात्रा निकाली गई है।इस कार्यक्रम मे भाजपा पार्टी के नेता व बीडीसी सदस्य हवीव खान उर्फ अज्जू बाबूलाल कोरी राम दुलारे,राम बरन छेदीलाल -प्रेमकुमार -लल्लन कमलजीत अजय जीतलाल आदि लोग शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |