गौरीगंज: नाग पंचमी के अवसर पर भव्य लंबी कूद प्रतियोगिता संपन्न
August 17, 2026
गौरीगंज/अमेठी। ग्राम सभा रौजा में नाग पंचमी के शुभ अवसर पर एड. दिलीप शर्मा कोटेदार, संस्थापक अखिल मसाले एवं अखिल ऑयल के सौजन्य से भव्य लंबी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शुभम कोरी, द्वितीय स्थान फिरोज शाह एवं तृतीय स्थान दिलीप मिश्रा ने प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर ग्राम सभा रौजा के सम्मानित नागरिकों में भोला नाथ शर्मा, अवनीश तिवारी, सुनील शर्मा, राम प्रकाश मौर्य, राम सूरत मौर्या, रवींद्र नाथ तिवारी, शम्भू बघेल, समर बहादुर सिंह, महेश मौर्या, शिव गोपाल विश्वकर्मा, राम राज गौतम, राम चन्द्र कश्यप, राजाराम मौर्या, मो. फारुख, लालता मौर्या, लोधई मिस्त्री, विवेक मौर्या सहित सैकड़ों ग्राम सभा के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना, प्रतिभा एवं आपसी भाईचारे को बढ़ावा देना रहा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया गया।
