लखनऊ। ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए पार्षद प्रमोद यादव की ओर से नगर निगम की गाड़ी भेजकर मच्छररोधी दवा का छिड़काव कराया गया। क्षेत्र की सड़कों और आसपास के इलाकों में दवा का छिड़काव कर मच्छरों से राहत दिलाने का प्रयास किया गया।
स्थानीय लोगों और ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने बताया कि बारिश के बाद जगह-जगह पानी जमा होने से मच्छरों की संख्या बढ़ गई थी। ऐसे में दवा का छिड़काव होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। पार्षद प्रमोद यादव ने कहा कि क्षेत्र में साफ-सफाई और मच्छररोधी अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
