Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सर्वे में हुआ खुलासा! एक दूसरे के बारे में क्या सोचते हैं भारत-पाक के लोग?


भारत और पाकिस्तान के बीच आजादी के इतने साल करीबन 8 दशक से ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद भी दूरियां बनी हुई है. इसकी वजह दोनों देशों के लोगों के बीच आम सोच हावी है. दोनों देश एक दूसरे को सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं. हाल ही में एक सर्वे जारी हुआ है, उसमें जो आंकड़े सामने आए हैं, वो साबित करते हैं कि दोनों देशों में कितनी दूरियां है.

यह सर्वे अमेरिकी थिंक टैंक प्यू रिसर्च सेंटर की तरफ से जारी किए गए हैं. यह सर्वें वैश्विक स्तर पर किए गए हैं. इसे लोगों की धारणाओं, राय और विश्वास को आधार पर तैयार किया गया है.

सर्वे में 91 प्रतिशत पाकिस्तानी व्यस्कों ने भारत को लेकर अपनी राय नकारात्मक रखी है. वहीं, भारत में भी पाकिस्तान को लेकर नाकारत्म राय रखने वाले 78 प्रतिशत लोग शामिल हैं. हालांकि, इनमें पाकिस्तान का नकारात्मक नजरिए का प्रतिशत ज्यादा है. रिसर्च में साथ ही दाव किया गया है कि भारत और पाकिस्तान का रुख पिछले एक दशक के सर्वे रिपोर्ट से मिलता है.

एक दूसरे को लेकर विरोधी भावना रखने के मामले में भारत को लेकर 73 प्रतिशत पाकिस्तानी लोगों की खराब राय है. वहीं 18 प्रतिशत भी भारत को लेकर खराब राय रखते हैं.

इधर, पाकिस्तान को लेकर भारत में 65 प्रतिशत भारतीयों की राय बेहद खराब है. वहीं. 16 प्रतिशत भारतीय भी कुछ हद तक नकारात्मक राय रखते हैं.

इसके अलावा दोनों देशों के बीच बने रिश्ते को लेकर भी राय जानी गई है. इसमें सरकार को लेकर भारत के लोग 57 प्रतिशत प्रतिबद्ध मानते हैं. वहीं, 65 प्रतिशत पाकिस्तानी भारत को प्रतिबद्ध नहीं मानते हैं.

इनके अलावा 51 प्रतिशत भारतीय पाकिस्तान की सरकार को प्रतिबद्ध नहीं मानते हैं. वहीं, 61 प्रतिशत पाकिस्तानी अपनी सरकार को प्रतिबद्ध मानते हैं.

प्यू रिसर्च का यह सर्वे फरवरी-अप्रैल 2026 के दौरान 3566 भारतीय व्यस्कों से फेस टू फेस इंटरव्यू के आधार पर तैयार किया गया है. सर्वे को 13 भारतीय भाषा में कराया गया है. वहीं पाकिस्तान में यह सर्वे 8 अप्रैल से 7 मई 2026 के बीच 1,039 व्यस्कों के जरिए तैयार किया गया है. पाकिस्तान में 5 भाषाओं के जरिए इस सर्वे को किया गया है. पिछले एक दशक के सर्वे पर नजर डालें तो दोनों देशों ने एक दूसरे को लेकर कभी भी सकारात्मक रुख नहीं दिखाया है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |