Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुल्तानपुरः बल्दीराय थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मजरे नटौली में बुजुर्ग की हत्या के बाद अंतिम संस्कार को लेकर घंटों चला हंगामा, प्रशासन के आश्वासन पर हुआ दफन


सुल्तानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के कल्याणपुर मजरे नटौली गांव निवासी 65 वर्षीय राम सुंदर की कथित निर्मम हत्या के बाद पोस्टमार्टम के उपरांत उनका शव गांव पहुंचा। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। परिजनों ने विभिन्न मांगों को लेकर शव के अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया और प्रशासन से न्याय की मांग पर अड़ गए।

मौके पर क्षेत्राधिकारी (सीओ) आशुतोष कुमार, उपजिलाधिकारी (एसडीएम) प्रभात सिंह, नायब तहसीलदार गुलाब सिंह, थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने परिजनों से लगातार वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया।

परिजनों ने शासन से कुल 9 मांगें रखीं, जिनमें परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपये का मुआवजा, आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस तथा भूमि की पैमाइश कराए जाने की मांग प्रमुख रही।

वार्ता के दौरान एसडीएम प्रभात सिंह ने भूमि की पैमाइश नियमानुसार कराए जाने का आश्वासन दिया। प्रशासन द्वारा अन्य मांगों को भी शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया गया। काफी देर तक चली बातचीत और समझाइश के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। इसके बाद थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह की निगरानी में भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में बुजुर्ग का दफन शांतिपूर्ण ढंग से कराया गया।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा विवेचना के आधार पर की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |