Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: आजादी के अमृत महोत्सव हर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत नगर पालिका के द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा रैली यात्रा! तिरंगा मात्र एक कपड़ा नहीं बल्कि हमारे स्वतंत्रता आन्दोलन में शहीद बलिदानियों की एकता व अखण्डता का प्रतीक - श्याम सुन्दर केसरी


मिर्जापुर। शासन के निर्देश के अनुपालन मे जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देशन में आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज स्थानीय सिटी क्लब सिविल लाइन से नगर पालिका परिषद मीरजापुर के द्वारा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी की अगुवाई मे भव्य तिरंगा रैली यात्रा का आयोजन किया गया। सिटी क्लब से कचहरी, रामबाग, वासलीगंज होते हुए घंटाघर तक निकाली गई इस तिरंगा यात्रा मे नगर पालिका के सभी सभासदगण, अधिकारी व कर्मचारी के अलावा विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं के द्वारा निकाली गई रैली में देशभक्ति के रंग मे सराबोर यह रैली पूरे शहर मे आकर्षण का केन्द्र बनी रही। सभी के हाथों में तिरंगा व माथे तिलक और दिलों मे देशभक्ति का जज्बा लिए हजारों की संख्या में अधिकारी कर्मचारी छात्र-छात्रायें, व्यापारिक संगठन के प्रतिनिधि रैली में शामिल रहें। रैली का शुभारम्भ अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी के द्वारा हरी झण्डी दिखाकर सिटी क्लब से दोपहर 12रू30 बजे रवाना किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका ने कहा कि यह तिरंगा मात्र एक कपड़ा नहीं बल्कि हमारे स्वतंत्रता आन्दोलन में शहीद बलिदानियों की एकता व अखण्डता का प्रतीक है हम सभी इसे पूरे सम्मान के साथ अपने-अपने घरों पर भी फहराये तथा झण्डा फहराते हुए सेल्फी हर घर तिरंगा के वेबसाइट पर अपलोड करें। लगभग एक किलोमीटर से अधिक लम्बी इस तिरंगा यात्रा में स्वयं नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर केसरी व जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मीरजापुर गोवा लाल अपने पूरे दल बल व छात्र-छात्राओं के साथ बैण्ड बाजे, ढोल नगाड़ों की धुन पर ‘‘भारत माता की जय, एवं वंदे मातरम व इंकलाब जिन्दाबाद’’ के नारे गूंजते रहे। स्कूली बच्चों ने तिरंगे की थीम पर झांकियां व सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति दी। अध्यक्ष नगर पालिका ने कहा कि 13 अगस्त 15 अगस्त 2026 हर घर तिरंगा व प्रत्येक दुकानोंध्प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाए। उन्होंने कहा कि तिरंगे को सम्मान सर्वोपरि है। फटे व गंदे झण्डे का प्रयोग न करे। रैली को सफल बनाने व सुरक्षा के दृष्टि से पुलिस प्रशासन का पुख्ता इंतजाम रहा। नगर पालिका की टीम के द्वारा रैली के पूर्व पूरे नगर व मार्ग की साफ सफाई बेहतर ढंग से की गई। किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो इसके दृष्टिगत एम्बुलेंस व चिकित्सक की टीम भी रही। तिरंगा यात्रा का समापन घंटाघर परिसर में राष्ट्रगान गायन के साथ किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |