Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मिर्जापुर: तार के सहारे लटकता बिजली का खंभा दे रहा हादसे को दावत


जमालपुर/मिर्जापुर। स्थानीय विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम-डूही कलां,खूर्द सहित क्षेत्र के कई हिस्सों में बिजली के तार,खम्भे,ट्रांसफार्मर तारों के सहारे लटके हुए हैं। पिछले साल जब इस क्षेत्र में भीषण बाढ़ आया था,तभी डूही कलां गांव में पुर्वी संपर्क मार्ग पर एक खंभा टेढ़ा होकर तार के सहारे लटक गया जो आज तक अभी वैसे ही लटक रहा है। इसी तरह से डूही खूर्द चट्टी से बनौली जाने वाले मार्ग पर कई खंभे तार के सहारे लटके हुए हैं,जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता है। जानकारी करने पर पता चला कि ये सारी बिजली सप्लाई घरवाह,जमालपुर पावर हाउस से संचालित होता है।विभाग की इस लापरवाही का नतीजा यह है बगल के गांवों में जो हाजीपुर,भुईली पावर हाउस से जुड़े हुए हैं वहां बिजली रोस्टर के हिसाब से हमेशा रहता है तो वहीं घरवाह,जमालपुर पावर हाउस से जुड़े गांवों में जर्जर तार खंभों के कारण अक्सर लाइन खराब ही रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी जा चुकी है,लेकिन अब तक खंभों को दुरुस्त नहीं कराया गया।तारों के सहारे लटकते खंभे तेज हवा और बारिश के दौरान और अधिक खतरनाक हो जाते है,जिस कारण से हमेशा जान-माल खतरा बना हुआ है। अन्न दाता मंच के संयोजक चैधरी रमेश सिंह सहित बलीराम सिंह,सतेन्द्र सिंह,सीरी विश्वकर्मा,चंचल विश्वकर्मा,राजु शर्मा,राजेन्द्र प्रसाद,योगेश सिंह,जगत नारायण सिंह,सतीश सिंह,संतोष सिंह आदि ग्रामीणों द्वारा विद्युत विभाग से जल्द से जल्द जर्जर तार खंभों को सही कर बिजली सप्लाई दुरुस्त करने की मांग किया गया है।घरवाह,जमालपुर पावर हाउस विभाग द्वारा मामले का संज्ञान लेकर तत्काल समस्या का समाधान किया जाना अतिआवश्यक है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |