सुल्तानपुर। पीपुल्स एक्शन फॉर नेशनल इंटीग्रेशन (पानी) संस्थान द्वारा संचालित श्किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रमश् के अंतर्गत दोस्तपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत देवरी तारनपट्टी के पंचायत भवन में एक महत्वपूर्ण कौशल विकास प्रशिक्षण रजिस्ट्रेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस स्वैच्छिक सामाजिक कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ ग्राम प्रधान, जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक, आशा कार्यकर्त्री माहेश्वरी देवी और प्रथम संस्थान नोएडा से विशेष रूप से आए अखिलेश जी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
उद्घाटन के पश्चात, संस्थागत साथी राम मोहित ने श्पानीश् संस्थान के उद्देश्यों और वर्तमान में संचालित किशोरी सशक्तिकरण कार्यक्रम के विषय में उपस्थित लोगों के साथ अपने विस्तृत विचार साझा किए। इसके उपरांत, जूनियर हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक गोविन्द प्रसाद जी ने वहां मौजूद सभी किशोरियों को संबोधित करते हुए उन्हें इस कौशल विकास कार्यक्रम से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, प्रथम संस्थान से आए अखिलेश जी ने कौशल विकास प्रशिक्षण रजिस्ट्रेशन कैंप के महत्व पर प्रकाश डाला और कार्यक्रम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा उनसे जुड़ने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।
इस प्रेरणादायक प्रशिक्षण शिविर में स्थानीय प्रशासन, शिक्षा जगत और संस्था के कई प्रमुख लोगों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत प्रधान जी, प्रधानाध्यापक गोविन्द प्रसाद जी, और आशा माहेश्वरी देवी पूरे समय मौजूद रहीं। इनके अतिरिक्त, संस्थान की ओर से संकुल समन्वयक मोनिका जी, आर.सी.एफ. शिवकुमारी, रानी, रिंकू और मुकेश जी ने भी इस रजिस्ट्रेशन कैंप में उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
