Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुंबई में नौसेना कर्मी, पत्नी और दो बच्चों की मौत से हड़कंप, जांच जारी


मुंबई के कोलाबा स्थित नेवी नगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नौसेना कर्मी, उसकी पत्नी और दो बच्चों के शव बरामद हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक नौसेना कर्मी का शव घर में फंदे से लटका मिला जबकि पत्नी और दो बच्चों की मौत की वजह सामने नहीं आई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

भारतीय नौसेना के मुताबिक, यह घटना 15 अगस्त 2026 को सामने आई। मृत बच्चों में दो महीने का एक शिशु और तीन साल का बच्चा शामिल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी संभावित पहलुओं को खंगाला जा रहा है। पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पत्नी और बच्चों की मौत जहर देने से होने की आशंका जताई गई है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है और घटनास्थल की भी जांच की गई है।

भारतीय नौसेना ने भी घटना की पुष्टि की है और कहा है कि वह इस मामले में हरसंभव सहायता कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। कफ परेड पुलिस के अनुसार, नाविक का शव शनिवार रात उसके घर में फंदे से लटका मिला तथा परिसर में उसकी पत्नी और दो महीने एवं तीन वर्ष की उम्र के उसके बच्चों के शव भी मिले। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि व्यक्ति ने आत्महत्या की, जबकि उसकी पत्नी और बच्चों को जहर दिया गया। उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

कफ परेड पुलिस के मुताबिक मृतक व्यक्ति का नाम पुरणमल शंभूलाल मेहरा (उम्र 30 वर्ष) है, जो फांसी लगाए हुए अवस्था में पाए गए। उनकी पत्नी ओमा पूरनमल मेहरा (उम्र 28 वर्ष), बेटा यश पूरनमल मेहरा (उम्र 3 वर्ष) और 2 महीने का शिशु बिस्तर पर मृत अवस्था में पाए गए। चारों मृतकों के शवों को मुंबई के जे.जे. अस्पताल ले जाया गया है। शवों का पंचनामा किया गया है और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।

प्राथमिक जांच के अनुसार, मृतक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। वहीं, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसकी पत्नी और दोनों बच्चों की जहर के कारण मौत हुई है। मामले की आगे जांच जारी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल से जरूरी फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच अधिकारी यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि घटना से पहले परिवार के बीच क्या हुआ। नौसैनिक ने ऐसा कदम क्यों उठाया? इस संबंध में पुलिस नौसैनिक के परिजनों और पड़ोसियों के भी बयान ले रही है और पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि महाराष्ट्र में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |