Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट ! गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा! दिखा गजब नजारा


हेडिंग्ले में खेले जा रहे इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान टेस्ट के पहले दिन गजब का नजारा देखने को मिला. पाकिस्तान की पहली पारी समाप्त होने के बाद गेंद को 2 हिस्सों में काट दिया आया, जिसमें से एक हिस्सा ओली रॉबिन्सन को सौंपा गया. बता दें कि पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 2 विकेट गंवाकर 112 रन बना लिए हैं, मेजबान टीम सिर्फ 59 रन पीछे हैं. इससे पहले पाकिस्तान की पूरी टीम पहली पारी में 171 रनों पर ढेर हो गई थी.

क्रिकेट में ट्रेडिशन है कि फाइव विकेट हॉल करने वाला खिलाड़ी गेंद को अपने साथ मैदान के बाहर ले जाता है और उसे अपने पास रखता है. हेडिंग्ले में चल रहे टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और पहले ही दिन पाकिस्तान की पहली पारी को समेट दिया. ओली रॉबिंसन ने 5 और 5 विकेट जोश टंग ने लिए. इसके बाद गेंद को दो हिस्सों में काटा गया और एक हिस्सा रॉबिंसन और दूसरा जोश को दिया गया.

इंग्लैंड के टेस्ट इतिहास में ऐसा 20 साल बाद हुआ है जब एक पारी में 2 गेंदबाजों ने 5-5 विकेट लिए. 2006 मेनचेस्टर में आखिरी बार ऐसा हुआ था, वो मैच भी पाकिस्तान के खिलाफ हुआ था. उस मैच में स्टीव हार्मिसन और मोंटी पनेसर ने 5-5 विकेट चटकाए थे. हालांकि तब गेंद को 2 हिस्सों में करने के लिए काटा नहीं गया था, बुधवार को हेडिंग्ले में गेंद को काटा गया.

पहले दिन का खेल खत्म होने क बाद जोश टंग ने बताया कि ओली रॉबिंसन ने उनसे कहा था कि हम गेंद को 2 टुकटों में करके बांट सकते हैं. इसके बाद ग्राउंड स्टाफ ने गेंद को बराबर 2 हिस्सों में काट दिया. टंग ने बताया कि उन्होंने ऐसा पहली बार देखा और वह इस आधे टुकड़े को अपने पास रखेंगे. उन्होंने कहा, "ये कुछ नया था, जिसे हम कभी नहीं भूल पाएंगे.

मैच की बात करें तो पाकिस्तान के लिए पहली पारी में सिर्फ अब्दुल्ला शफीक ने अर्धशतक (61) जड़ा, इमाम उल हक ने 42 रन बनाए. ओली रॉबिंसन ने पारी की पहली गेंद पर ही अजान अवेस के रूप में पहला विकेट चटका दिया था, ये भी एक रिकॉर्ड है. रॉबिंसन इतिहास में दूसरे ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने टेस्ट मैच की पहली गेंद पर पाकिस्तान के बल्लेबाज को आउट किया. उनसे पहले कपिल देव ऐसा करने वाले एकमात्र गेंदबाज थे. दूसरे दिन इंग्लैंड अपनी पारी को 112/2 से आगे बढ़ाएगा. जॉर्डन कॉक्स 23 और कप्तान जो रुट 37 रन बनाकर खेल रहे हैं.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |