एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
August 20, 2026
टेस्ट क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज के लिए दोनों पारियों को मिलाकर 10 या उससे अधिक विकेट लेना एक सपने जैसा होता है. यह उपलब्धि केवल शानदार गेंदबाजी को ही नहीं, बल्कि गेंदबाज की शारीरिक क्षमता और मानसिक धैर्य को भी साबित करती है. भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कई महान गेंदबाज हुए हैं. तो आइए जानते हैं कि एक मैच में 10 लिकेट लेने वाले गेंदबाज कौन-कौन से हैं.
10 विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज
1. मुथैया मुरलीधरन
श्रीलंका के महान ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने 1992 से 2010 के बीच 133 टेस्ट खेले. उन्होंने अपने करियर में रिकॉर्ड 22 बार एक मैच में 10 विकेट लेने का कमाल किया और कुल 800 टेस्ट विकेट चटकाए.
2. शेन वॉर्न
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने 1992 से 2007 के दौरान 145 मैचों में कुल 708 विकेट हासिल किए. वॉर्न ने अपने टेस्ट करियर में 10 बार एक मैच में 10 या उससे ज्यादा विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की.
3. सर रिचर्ड हैडली
न्यूजीलैंड के महान तेज गेंदबाज सर रिचर्ड हैडली ने 1973 से 1990 तक 86 टेस्ट मैचों में 431 विकेट अपने नाम किए. हैडली ने अपने करियर में कुल 9 बार एक मैच में 10 विकेट झटकने का कारनामा किया.
4. रंगना हेराथ
श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनर रंगना हेराथ ने 1999 से 2018 के बीच 93 टेस्ट मैचों में 433 विकेट लिए. हेराथ ने टेस्ट इतिहास में कुल 9 बार एक मुकाबले में 10 विकेट हासिल किए.
5. रविचंद्रन अश्विन
भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 2011 से 2024 के बीच 106 टेस्ट में 537 विकेट झटके. अश्विन ने अपने टेस्ट करियर में 8 बार एक मैच में 10 विकेट लेने का कमाल दिखाया है.
6. अनिल कुंबले
भारत के सबसे सफल गेंदबाज अनिल कुंबले ने 1990 से 2008 के दौरान 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट लिए. जंबो के नाम से मशहूर कुंबले ने 8 बार एक मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा किया, जिसमें एक पारी में 10 विकेट भी शामिल हैं.
7. सिडनी बार्न्स
इंग्लैंड के ऐतिहासिक तेज गेंदबाज सिडनी बार्न्स ने 1901 से 1914 के बीच सिर्फ 27 टेस्ट मैचों में 189 विकेट झटके. उन्होंने अपने छोटे से करियर में 7 बार एक मैच में 10 विकेट लेने की अनोखी उपलब्धि दर्ज की.
