Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

इमरान हाशमी को हुआ स्वाइन फ्लू


बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म 'आवारापन 2' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. इसी बीच एक्टर की हेल्थ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान हाशमी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं. उनका H1N1 टेस्ट पॉजिटिव आया है. हाल ही में काम के सिलसिले में ट्रैवल करने के बाद उनकी तबीयत कुछ दिनों से खराब थी, जिसके बाद उन्होंने टेस्ट कराया और टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

एक सोर्स ने बताया कि इमरान हाल ही में शूटिंग के सिलसिले में रांची गए थे. वहां से लौटने के बाद उनकी तबीयत ठीक नहीं थी और वो कई दिनों से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे. इसके बाद उन्होंने स्वाइन फ्लू का टेस्ट कराया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है. फिलहाल, इमरान हाशमी की ओर से इस बारे में कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है.

इमरान की हेल्थ से जुड़ी ये खबर ऐसे समय में सामने आई है, जब वो अपनी फिल्म 'आवारापन 2' को लेकर लगातार चर्चा में हैं. साल 2007 में आई 'आवारापन' के सीक्वल को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ये फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और पहले दिन से ही ये बॉक्स ऑफ्स पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. बॉलीवुड हंगामा के अनुसार, ये फिल्म दुनिया भर में 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी

'आवारापन 2' में दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी लीड रोल में हैं. इसके अलावा सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली और पूरन गब्बी भी फिल्म का हिस्सा हैं. नितिन कक्कड़ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आ रहे हैं. हाल ही में इमरान अपनी को-स्टार दिशा पटानी के साथ मुंबई के एक थिएटर पहुंचे थे, जहां दोनों ने फिल्म को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया. इस दौरान इमरान ने 'आवारापन' के तीसरे पार्ट पर मुहर लगाई.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |