Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

पकोड़े तलते ही सोख लेते हैं खूब तेल? पंकज भदौरिया से जानें क्रिस्पी पकौड़े बनाने का तरीका


मानसून के मौसम में चाय के साथ गरमा गरम पकोड़े खाने में बेहद टेस्टी लगते हैं। लेकिन पकौड़े तलते समय वे जरूरत से ज्यादा तेल सोख लेते हैं, जिससे उनका स्वाद और टेक्सचर दोनों खराब हो जाते हैं। ऐसे में वे खाने में स्वादिष्ट नहीं लगते हैं। अगर आपके साथ भी यह दिक्क्त होती है तो यह लेख आपके लिए है। मास्टर शेफ पंक भदौरिया ने अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर कर यह कुछ आसान किचन टिप्स शेयर किए हैं, जिनकी मदद से पकौड़े कम तेल सोखेंगे और बाहर से एकदम क्रिस्पी बनेंगे। चलिए जानते हैं वे आसान टिप्स।
क्रिस्पी पकोड़ा बनाने के टिप्स

तेल के तापमान का रखें ध्यान: पकोड़े बनाते समय आपको तेल के तापमान का खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए। अगर गैस की नाच एकदम तेज है तो पकोड़े तुरंत ब्राउन हो जाएंगे। यानी यह ऊपर से तो पक जाएंगे लेकिन अंदर से कच्चे रहेंगे। वहीं अगर आपने गैस की आंच स्लो कर दी तो पकोड़े बहुत ज़्यादा तेल सोख लेंगे और खाने में बिल्कुल भी टेस्टी नहीं लगेंगे। इसलिए पकोड़े बनाते समय गैस की आंच न ज़्यादा तेज और न ज़्यादा स्लो होनी चाहिए बल्कि उसका फ्लेम मीडियम होना चाहिए।


कैसे करें तेल के तापमान की जांच: तेल के तापमान की जांच करने के लिए आप एक स्कूबर या करछी को तेल में डालें। अगर उसमें तुरंत बबलिंग शुरू हो जाती है तो इसका मतलब है कि तेल पकोड़े तलने के लिए तैयार है।


तेल में डालें नमक: क्रिस्पी पकोड़ा बनाने के लिए और पकोड़े तेल कम अब्सॉर्ब करे इसलिए आप तेल में नमक डालें। कड़ाही में तलने से पहले गर्म तेल में थोड़ा सा नमक डालने से पकौड़े कम तेल सोखते हैं। साथ ही इससे तेल की सतह नियंत्रित होती है और पकौड़े आपस में चिपकते भी नहीं हैं।


सूजी-चावल का आटा: बेसन के पकोड़े को और भी क्रंची बनाने के लिए आप उसके बैटर में सूजी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा बैटर में थोड़ा सा चावल का आटा या एक चम्मच गरम तेल मिलाने से पकोड़ों का क्रंच और भी बढ़ जाता है और वे ज्यादा तेल भी नहीं सोखते।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |