Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

गाजियाबाद के स्कूलों से जुड़ी बड़ी खबर, 4 से 12 अगस्त तक क्लास फर्स्ट से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल बंद


यूपी के गाजियाबाद से स्कूलों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। गाजियाबाद में 4 से 12 अगस्त तक पहली क्लास से लेकर 12वीं क्लास तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। प्रशासन ने ये आदेश जारी किया है।

गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर 4 से 12 अगस्त तक कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। विद्यार्थियों की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने आदेश जारी किया है। पूर्व निर्धारित परीक्षाओं को छोड़कर कॉलेज व तकनीकी संस्थान भी बंद रहेंगे।

यूपी के बागपत में भी कांवड़ यात्रा की वजह से जनपद के सभी स्कूलों को 3 अगस्त से 12 अगस्त तक बंद रखने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव यादव ने स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए थे।

यूपी के मुजफ्फरनगर में भी कांवड़ यात्रा के चलते 3 अगस्त से 10 अगस्त तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया जा चुका है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने इस बारे में बताया था, "जनपद में कांवड़ यात्रा की वजह से डीएम द्वारा दिए गए आदेश से जनपद के समस्त प्री प्राइमरी/प्राथमिक/उच्च प्राथमिक/मान्यता प्राप्त/माध्यमिक विद्यालय/यूपी बोर्ड/ सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड से मान्यता प्राप्त विद्यालय/डिग्री कालेज/डायट/तकनीकी संस्थाओं में 3 अगस्त 2026 से 10 अगस्त 2026 तक का अवकाश घोषित किया जाता है।"

कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए मेरठ में भी 3 से 12 अगस्त तक अवकाश घोषित किया जा चुका है। मेरठ के जिलाधिकारी ने इसको लेकर आदेश जारी किया था। इसमें बेसिक, माध्यमिक, विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थान शामिल हैं।

कांवड़ यात्रा हिंदुओं की पवित्र यात्रा है, जिसमें सावन के महीने में भगवान शिव के भक्त, पवित्र नदियों (खासकर गंगा) का जल भरकर पैदल यात्रा करते हैं और अपने इलाके के शिव मंदिरों में शिवलिंग पर चढ़ाते हैं। यात्रा करने वाले लोगों को कांवड़िये या भोले कहा जाता है। सावन के महीने में कांवड़ियों की भारी संख्या सड़कों पर देखी जाती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |