Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

दिल्ली पुलिस पर जानलेवा हमला, आंख में मिर्च का पाउडर डालकर बदमाशों, महिला और नाबालिग ने ईंट-डंडों से पीटा


दिल्ली पुलिस पर जानलेवा हमला हुआ है। दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों पर आंख में मिर्च का पाउडर डाल कर पीटा गया है। घटना 22 अगस्त (शनिवार) को दोपहर करीब 3 बजे मुकुंदपुर के जनता विहार इलाके की है। जहां बड़ी संख्या में लोग दिल्ली पुलिस पर जानलेवा हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

दरअसल, इलाके के बीट स्टाफ हेड कॉन्स्टेबल दिनेश और हेड कॉन्स्टेबल राजेश पेट्रोलिंग और चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने बिना वैध दस्तावेज वाली एक मोटरसाइकिल को जब्त कर थाने में जमा कर लिया। दोपहर करीब 3:30 बजे बाइक मालिक और उसके परिवार के कुछ लोग पुलिसकर्मियों की कार्रवाई का विरोध करने पहुंचे।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया और ईंट-डंडों से हमला किया। मदद के लिए पहुंचे हेड कॉन्स्टेबल टीनू पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हुए। सभी घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मौके से 17 वर्षीय एक नाबालिग को पुलिस ने पकड़ा है। घटना के बाद अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। मुख्य फरार आरोपी सुनील उर्फ पंकज इलाके का BC (Bad Character) है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |