आगरा। इनरव्हील क्लब ऑफ वृंदावन की ओर से स्थानीय होटल में हरियाली तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नृत्य, गायन, विभिन्न मनोरंजक गेम्स एवं ड्रॉ सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें क्लब की सखियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
ड्रॉ के माध्यम से डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरार मंजू पारीक को तीज क्वीन चुना गया। वहीं अन्य प्रतियोगिताओं में आईएसओ सोनिया पीहू दास एवं पास्ट प्रेसिडेंट अनुपमा चैधरी विजेता रहीं। सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को क्लब की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरार मंजू पारीक, प्रेसिडेंट सपना शर्मा, सेक्रेटरी नीलम गोस्वामी, सीजीआर विनीता द्विवेदी, वाइस प्रेसिडेंट गुंजन चैधरी, आईएसओ सोनिया पीहू दास, एडिटर वर्षा शर्मा, पास्ट प्रेसिडेंट डॉ. ललिता भर्तिया, वीना यादव, ममता शर्मा, अनुपमा चैधरी, पारुल अग्रवाल, सृष्टि शर्मा, राधा गोस्वामी, वंदना गौतम, दीप्ति गौतम, डॉली अग्रवाल सहित क्लब की अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं।
कार्यक्रम में हरियाली तीज की परंपराओं और सांस्कृतिक रंगों के साथ सभी सखियों ने जमकर आनंद लिया।
