प्रतापगढः झमाझम बारिश के चलते सार्वजनिक संस्थानों में बढ़ा जल जमाव
August 30, 2026
लालगंज/प्रतापगढ़। रविवार को दिन भर हुई बारिस के चलते वार्डों तथा सार्वजनिक संस्थानों में जल जमाव बढ़ गया। बारिस के चलते अस्पताल परिसर में जल जमाव होने से लोगों को फजीहत में देखा गया। वहीं नेताजी पुरम वार्ड में भी जल जमाव बढ़ने से लोगों को आवागमन में कठिनाई उठानी पड़ी। तहसील परिसर में भी बारिस के कारण जल जमाव ज्यादा हो उठा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी चकमार्गों तथा खंडजा आदि मार्गों पर भी गड्ढ़ों में पानी भरने से लोग हलाकान दिखे। हालांकि तहसील परिसर में पानी निकालने के लिए प्रयास भी जारी देखा गया।
