लखनऊः चैकीदार के भतीजे का सीएचसी अधीक्षक की कुर्सी पर बैठकर रील बनाना पड़ा भारी, सीएमओ ने चैकीदार को किया निलंबित
August 22, 2026
लखीमपुर खीरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिजुआ के अधीक्षक की कुर्सी पर बैठकर वीडियो रील बनाने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संतोष गुप्ता ने मामले का संज्ञान लेते हुए स्वेच्छक कम चैकीदार वीरेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उनके भतीजे के द्वारा अधीक्षक की कुर्सी पर बैठकर रील बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल की गई थी।बताते चलें कि बिजुआ सीएचसी में तैनात स्वेच्छक कम चैकीदार वीरेंद्र कुमार के भतीजे ने अधीक्षक कक्ष में उनकी कुर्सी पर बैठकर वीडियो और रील बनाई थी। इसके बाद उस रील को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट कर दिया गया। मीडिया के जरिए मामला प्रकाश में आते ही सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीरेंद्र कुमार को निलंबित कर सीएमओ कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। सीएमओ ने स्पष्ट किया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी कर्मचारी या उसके परिजनध्रिश्तेदार द्वारा विभागीय नियमों और गरिमा की अनदेखी की जाएगी, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। नियमों के उल्लंघन पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
