Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

जम्मू-कश्मीर में एक सितंबर से महंगी हो जाएगी बिजली



जम्मू-कश्मीर में बिजली की दरों में औसतन 6.83% की बढ़ोतरी की गई है। नया दर 1 सितंबर 2026 से लागू होगा और ये रेट 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगा। संयुक्त विद्युत नियामक आयोग (JERC) ने इसे अपनी मंजूरी दी है। नियामक आयोग के द्वारा 20 अगस्त को जारी किया गया इलेक्ट्रिसिटी का नया टैरिफ ऑर्डर 1 सितंबर 2026 से लागू होगा। बड़ी बात ये है कि बिजली की दामों में यह बढ़ोतरी जम्मू पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (JPDCL) और कश्मीर पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (KPDCL) दोनों के उपभोक्ताओं पर लागू होगी।

जेपीडीसीएल के लिए डिस्ट्रीब्यूशन लॉस टारगेट 15 प्रतिशत और केपीडीसीएल के लिए 19 प्रतिशत बरकरार रखा है। इसके अलावा फ्यूल एंड पावर परचेज कॉस्ट एडजेस्टमेंट (एफपीपीसीए) सिस्टम जारी रहेगा और विविध शुल्कों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |