Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बीसलपुरः उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करें कार्यकर्ता - खूंटिया


संगठन सृजन अभियान में कार्यकर्ताओं से किया आह्वान, युवाओं और महिलाओं को जोड़कर पार्टी का जनाधार बढ़ाने पर जोर


बीसलपुर। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत नगर के बंधन लॉन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में एआईसीसी पर्यवेक्षक एवं पूर्व सांसद डॉ. रामचंद्र खूंटिया ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए अभी से पूरी ताकत के साथ जुटना होगा।

पूर्व सांसद डॉ. रामचंद्र खूंटिया ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के माध्यम से कांग्रेस को नए सिरे से मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। इसमें युवाओं, महिलाओं और दलितों को संगठन से जोड़कर उन्हें जिम्मेदारियां दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना है और इसके लिए कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि संगठन सृजन अभियान को अंतिम रूप देने के लिए वृहद स्तर पर बैठकें की जाएंगी। जिला और शहर अध्यक्षों के चयन में पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाएगी तथा कार्यकर्ताओं की राय को महत्व दिया जाएगा। अभियान के तहत तैयार रिपोर्ट 25 अगस्त तक कांग्रेस हाईकमान को भेजी जाएगी। इसके बाद राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा मंथन कर नए जिला और शहर अध्यक्षों की सूची तीन सितंबर को जारी किए जाने की बात कही गई।

 खूंटिया ने कहा कि संगठन सृजन अभियान कांग्रेस के जनाधार को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आम जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सम्मेलन के बाद पूर्व सांसद डॉ. रामचंद्र खूंटिया ने प्रेसवार्ता भी की। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखे राजनीतिक प्रहार किए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को लेकर सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य डॉ. नागेश पाठक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य नवीन सक्सेना, कांग्रेस प्रवक्ता हेमंत मिश्रा, लाल बहादुर, राजू मिश्रा, नितेश पाठक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |