Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सोनल दिनुशा ने रचा इतिहास, बने दुनिया के पहले बल्लेबाज


श्रीलंका के सोनल दिनुशा ने कोलंबो टेस्ट में बल्ले से इतिहास रच दिया। सोनल दिनुशा ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में लगातार दूसरा शतक जड़ने का कारनामा किया। कोलंबो टेस्ट के आखिरी दिन सोनल टी ब्रेक का ऐलान होने पर 98 रन बनाकर नाबाद लौटे। इसके बाद तीसरे सेशन में 2 रन अपने खाते में जोड़ते ही भारत के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में तीसरा शतक जड़ दिया। उन्होंने 196 गेंदों का सामना करते हुए शतक ठोका।

सोनल के बल्ले से गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में भी शानदार शतक आया था। अब लगातार दूसरे टेस्ट मैच में सैकड़ा जड़ते हुए श्रीलंकाई बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में नई इबारत लिख दी है। दरअसल, दिनुशा कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका की दूसरी पारी में शतक बनाते ही वह भारत के खिलाफ अपने पहले दो टेस्ट मैचों में तीन शतक लगाने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए। इससे पहले यह कारनामा कोई भी बल्लेबाज नहीं कर पाया था।

गॉल टेस्ट की पहली पारी में सोनल ने 100 रन और फिर दूसरी पारी में 84 रनों का योगदान दिया। इसके बाद दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भी सैकड़ा जड़ते हुए तहलका मचा दिया। कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में सोनल ने 223 गेंदों का सामना करते हुए 103 रनों की पारी खेली और अब दूसरी पारी में सैकड़ा जड़ते हुए भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में नया कीर्तिमान रच दिया। भारत के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में सोनल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। वह 4 पारियों में अब तक 387 रन बना चुके हैं।

इससे पहले जब सोनल ने अपना अर्धशतक पूरा किया था, तो वह भारत के खिलाफ शुरुआती चार टेस्ट पारियों में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले दुनिया के 5वें खिलाड़ी बने थे। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 67 साल बाद ऐसा अनोखा कारनामा देखने को मिला है। इससे पहले साल 1959 में इंग्लैंड के केन बैरिंगटन ने भारत के खिलाफ शुरुआती चार टेस्ट पारियों में 50 से ज्यादा रन बनाने का कमाल किया था।

सोनल भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले तीसरे श्रीलंकाई बल्लेबाज हैं। इससे पहले अरविंदा डी सिल्वा और दुलीप मेंडिंस ने ये कारनामा किया था। अब करीब 29 साल बाद ये बड़ा कारनामा देखने को मिला है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |