प्रधान संघ अध्यक्ष के भतीजे ने भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का किया भव्य स्वागत
August 07, 2026
संग्रामपुर/अमेठी। जिले के विकास खंड संग्रामपुर क्षेत्र के प्रधान संघ अध्यक्ष संजय सिंह मुन्ना के भतीजे समाजसेवी इंजी अंकित सिंह राजपूत ने हजारों समर्थकों के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ रोहित मिश्रा के अपने गृह जनपद प्रतापगढ़ के प्रथम आगमन पर प्रतापगढ़ जिले के लालगंज मे जोरदार स्वागत किया।इस अवसर पर समाजसेवी इंजी अंकित सिंह ने 51 किलो के पुष्पमाला के साथ उनका अभिनंदन किया।और योगी जी के जोरदार नारे लगाए गए।इस अवसर पर इंजी अंकित सिंह धौरहरा निवासी ने बताया कि डॉ रोहित मिश्रा के रूप में युवाओं को एक बड़ी शक्ति मिली है जो आगामी विधानसभा चुनाव में योगी आदित्यनाथ के रूप में एक बहुमत की सरकार लाएगी।इस कार्यक्रम में दीपक सिंह सहित हजारों समर्थक इस भव्य स्वागत में शामिल हुए।
