Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

सुलतानपुरः रक्षाबंधन एवं बारावफात को लेकर बल्दीराय थाना क्षेत्र में पीस कमेटी की बैठक


बल्दीराय/सुलतानपुर। रक्षाबंधन एवं बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर बल्दीराय थाना क्षेत्र के पारा बाजार चैकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने पर्व के दौरान सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।

बैठक में सीओ आशुतोष कुमार, एसडीएम प्रभात सिंह, थाना प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह, चैकी प्रभारी संजय सिंह तथा विद्युत विभाग के एसडीओ एमपी सिंह सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारी एवं क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।

अधिकारियों ने दोनों पर्वों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही कानून-व्यवस्था, बिजली व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और किसी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस-प्रशासन को सूचना दें। बैठक में मौजूद लोगों ने भी क्षेत्र में शांति एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |