लखनऊ: महिगवां क्षेत्र में देशी शराब ठेके के पास युवक की हत्या! चैराहे पर जाम लगाकर किया प्रदर्शन, परिजन बोलें-चार-पांच लोगों ने पीट-पीटकर बेटे की हत्या
August 20, 2026
लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट उत्तरी जोन के महिगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार देर रात ऑटो ड्राइवर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। गुरुवार सुबह परिजनों ने चार पांच अज्ञात लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर कुम्हरावां चैराहा जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आरोपियों के घरों पर बुलडोजरों चलाने और पीड़ित परिवार को 50 लाख मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। पुलिस उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे, दोपहर दो बजे से धरना-प्रदर्शन चलता रहा, इससे चैराहे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और जाम लग गया। परिजनों का आरोप है कि आटेसुवा देशी शराब ठेके के सामने रोड पर थार कार से चार पांच लोगों ने हॉर्न बजाने के विरोध में उसकी हत्या की है। मृतक की पहचान इटौंजा थाना क्षेत्र आटेसुवा गांव निवासी मोनू सिंह पुत्र राम करन सिंह उम्र 24 जोकि ऑटो चलाते थे,उनका शव बुधवार रात करीब 10रू20 बजे शाहपुर चैराहे पर देशी शराब के ठेके के पास पड़ा मिला था, करीब 2 किलोमीटर दूर खानपुर रोड पर आटेसुवा के पास जंगल में ऑटो मिला था, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजन और ग्रामीणों ने गांव से करीब 6 किलोमीटर दूर कुम्हरावां चैराहे पर एकजुटता कर मोनू सिंह की हत्या का आरोप लगाकर नारेबाजी करते हुए चैराहा जाम कर दिया,आवाजाही बंद हो गई। शाम करीब 4 बजे पोस्टमॉर्टम के बाद मोनू का शव पहुंचा, परिजनों ने उसे भी चैराहे पर ही रख दिया। परिजनों का कहना है कि मोनू बुधवार को ऑटो चलाने गया था। पता चला है कि इटौंजा से शाहपुर भुट्टा लेकर जा रहा था। शाहपुर चैराहे पर देशी शराब के ठेके के पास चार पांच लोग सड़क पर खड़े थे, मोनू ने हार्न बजाया तो पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। परिजनों ने कहा कि इसकी पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। महिगवां थाना प्रभारी राधेश्याम मौर्या ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 4 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं मृतक के परिवार में पत्नी रोशनी सिंह, एक साल का बेटा उत्तम, बड़े भाई सोनू सिंह, मां मंजू देवी हैं और दो साल पहले छोटे भाई शनि सिंह की मौत हो गई थी। उसका शव संदिग्ध हालत में पेड़ से लटका मिला था।
