बलिया। नशा मुक्त भारत के लक्ष्य को जनआंदोलन बनाने की दिशा में शनिवार को जनपद बलिया में श्नशा मुक्त युवा-विकसित भारत संकल्प अभियानश् का उत्साहपूर्वक शुभारंभ किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय संदेश का जिलेभर में सामूहिक प्रसारण किया गया, जिसमें हजारों युवाओं ने भाग लेकर नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
राष्ट्रीय स्तर पर शुरू हुए इस अभियान के तहत देशभर के 28 हजार से अधिक स्थानों पर लाखों युवाओं और नागरिकों ने प्रधानमंत्री का संदेश सुना। इसी क्रम में जनपद बलिया में मेरा युवा भारत (डल् ठींतंज) के समन्वय में मुख्य कार्यक्रम नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, माल्देपुर में आयोजित किया गया। यहां 200 से अधिक युवाओं ने प्रधानमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण देखा और नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण की।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्वंदे मातरम्श् के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने तथा समाज में नशा मुक्त वातावरण बनाने का संकल्प लिया। जिले के विभिन्न विकास खंडों में कार्यरत राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों ने स्थानीय युवा मंडलों, स्वयंसेवी संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से भी प्रधानमंत्री के संदेश का सामूहिक श्रवण कराया। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में युवाओं की भागीदारी रही।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि नशा केवल किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि उसके परिवार, समाज और राष्ट्र की प्रगति का भी सबसे बड़ा शत्रु है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे की लत से जूझ रहे लोगों को उपचार एवं पुनर्वास के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगामी 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार को जनजागरूकता और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से लगातार संचालित किया जाएगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेंद्र त्रिपाठी ने युवाओं से व्यसनमुक्त जीवन अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। वहीं जिला युवा अधिकारी, डल् ठींतंज बलिया रवि कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना और समाज में नशा मुक्त वातावरण तैयार करने के लिए जनभागीदारी बढ़ाना है।
कार्यक्रम में युवा कल्याण एवं प्रादेशिक रक्षा दल के शरद यादव, नमामि गंगे परियोजना के शलभ उपाध्याय, नवीन कुमार सिंह, शुभम मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिलेभर में आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न सामाजिक संगठनों, युवा मंडलों और स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का संकल्प लियज्ञं
