Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

शुकुलबाजारः घर से लापता हुईं दो नाबालिग बहनें, अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज


शुकुलबाजार/अमेठी। थाना क्षेत्र के सत्थिन भीटर कोट गांव से दो नाबालिग बहनों के अचानक घर से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की ओर से काफी तलाश किए जाने के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सत्थिन भीटर कोट निवासी राकेश कुमार पुत्र कामता प्रसाद ने तहरीर देकर बताया कि उनकी पुत्रियां अंकिता (14) और खुशबू (15) बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं। परिजनों ने दोनों की आसपास तथा संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। मामले को गंभीरता से लेते हुए  शुकुल बाजार पुलिस ने मु0अ0सं0 208ध्26, धारा 137(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक धीरेन्द्र कुमार तिवारी को सौंपी गई है। पुलिस दोनों नाबालिगों की तलाश के साथ ही उनके घर से जाने के कारणों और संभावित रूप से उन्हें ले जाने वाले व्यक्ति के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |